अयोध्या: अशफाकउल्ला खां मेमोरियल में मना प्रथम स्वतंत्रता दिवस, नगर में शहीदों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के तत्वावधान में प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्थान के सदस्यों ने नगर में स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। नगर निगम में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व शहीद उद्यान में स्थापित काकोरी के शहीदों को माल्यार्पण किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य …

अयोध्या। अशफाकउल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के तत्वावधान में प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संस्थान के सदस्यों ने नगर में स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। नगर निगम में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस व शहीद उद्यान में स्थापित काकोरी के शहीदों को माल्यार्पण किया गया।

संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पांडेय ने कहा कि इस दिन को सभी देशवासियों को पर्व की तरह मनाना आवश्यक कर्म में शामिल करना होगा। इस दिन को अपने लेख के माध्यम से भगतसिंह और भगवती चरण वोहरा ने शुभ दिन बताया था। यह लेख 1928 के किरती में प्रकाशित हुआ था, जिसे अंग्रेजों ने जप्त कर लिया था।

भाजपा नेता अशोक कुमार तिवारी ने प्रथम स्वतंत्रता के इतिहास में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आगाह किया कि सरकार के षड्यंत्रों को जनता माफ नहीं करेगी।

संस्थान के सदस्य लड्डू लाल यादव ने नगर में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मौ.अहमद उल्ला शाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। शहीदों को माल्यार्पण के समय अधिवक्ता कप्तान सिंह, अद्याशंकर सिंह, कक्कू सिंह, विकास सोनकर, अंकित पाण्डेय, रिषी ओम पाण्डेय, विराट पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म दिवस पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटा फल

संबंधित समाचार