बहराइच: दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल, एक चोर कांच से हुआ घायल
बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया गांव निवासी दो ग्रामीणों के मकान में घुसे चोरों ने 60 हजार नकदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। शीशे की चपेट में आने से एक चोर घायल भी हुआ है। लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। राम गांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया …
बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया गांव निवासी दो ग्रामीणों के मकान में घुसे चोरों ने 60 हजार नकदी समेत लाखों की संपत्ति पार कर दी। शीशे की चपेट में आने से एक चोर घायल भी हुआ है। लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
राम गांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया गांव निवासी चक्रपाण्ड यादव का मकान मजरा पश्चिमपुरवा गांव में है। चक्रपंड ने बताया कि रात चोर रात में उनके शीशे को तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने 50 हजार रुपए नकदी, कपड़ा और अन्य सामान ले गए। बक्सा खेत में पड़ा मिला। वहीं शीशा तोड़ते समय कांच लगने से एक चोर घायल भी हो गया। जिसके खून जगह जगह पड़े मिले हैं।
इसी गांव निवासी देवी प्रसाद शुक्ला के घर में चोर घुसे। चोरों ने घर में लगा बल्ब निकाला। इसके बाद 10 हजार नकदी, कपड़ा और अन्य सामान चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। राम गांव थाने की पुलिस ने मौके की जांच की। लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है न ही चोर पकड़े गए हैं।
