मुरादाबाद : भूख हड़ताल पर बैठे शिवसैनिक, कर्मचारियों का भुगतान कराने की उठाई मांग

मुरादाबाद,अमृत विचार। शिवसेना के पदाधिकारी शुक्रवार को गांधी आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर वह पांच जनवरी से चल रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के धरने का समर्थन करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भूख हड़ताल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। शिवसेना के पदाधिकारी शुक्रवार को गांधी आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर वह पांच जनवरी से चल रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के धरने का समर्थन करते हुए एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे गए। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भूख हड़ताल के माध्यम से जिलाधिकारी से 185 कर्मचारियों का 6 करोड़ रुपए बकाया भुगतान कराने की मांग की।
संगठन के जिला प्रमुख डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने बताया की 5 जनवरी से लगातार सेवा निर्मित कर्मचारी गांधी आश्रम मुख्य कार्यालय पर निरंतर धरना दे रहे हैं। उसके बाद भी विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। जिसको देखते हुए शिवसेना ने धरने का समर्थन किया। उन्होंने बताया 185 कर्मचारियों का 6 करोड़ पर बकाया वेतन 6 करोड़ पर ग्रेजुएटी व 12 करोड़ भविष्य निधि फंसी हुई है, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिलाया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य निधि का नाम बदलकर रकम पर ब्याज 7.2 5 प्रतिशत से घटाकर 4.50 कर दिया गया है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए।
वहीं गांधी आश्रम से सेवानिवृत्त हुए 5 लाइव मेंबरों को पुनः रखने पर संस्था को लगभग 12 से 15 लाख रुपए प्रति वर्ष का घाटा हो रहा है। इसे तत्काल हटाया जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा एक सप्ताह में उपरोक्त बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन द्वारा जिलाधिकारी व मंडल आयुक्त कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कुशल सिंह, बबीता रानी, प्रमोद सागर, विजय सेठ, अजय सैनी, रवि कश्यप, सौरव सैनी, विमल सागर, टीटू कश्यप, रामअवतार सागर, विजय सागर आदि लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को करें जागरूक, बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने दिए निर्देश