भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है: शेष नारायण मिश्रा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रानोपाली के उदासीन आश्रम में भाजपा महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने भाजपा के इतिहास और विकास पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल …

अयोध्या। रानोपाली के उदासीन आश्रम में भाजपा महानगर के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने भाजपा के इतिहास और विकास पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है। जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है।

हमारा विचार परिवार पर बोलते हुए एमएलए साकेत प्रताप वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति हम संकल्पित हैं। 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन पर बोलते हुए विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद गरीबों के विकास पर योजनाओं को केन्द्रित किया गया।

क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के नेतृत्व की सराहना पूरा विश्व कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, हर्षवर्धन सिंह, शैलेन्दर कोरी, शारदा यादव आदि उपस्थित रहे।

पढ़ें- हरदोई: श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर पाली कस्बे में निकाली गई भव्य कलश यात्रा

संबंधित समाचार