हल्द्वानी: नहीं रहे जाने माने हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र लाल वर्मा, खेलप्रेमियों में शोक की लहर

हल्द्वानी, अमृत विचार। मूल रूप से अल्मोड़ा के बांस गल्ली और वर्तमान में हल्द्वानी के ऊंचापुल देवाश्रय कॉलोनी निवासी जाने माने हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र लाल वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। चित्रशिला घाट पर उनके पुत्रों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। श्री वर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मूल रूप से अल्मोड़ा के बांस गल्ली और वर्तमान में हल्द्वानी के ऊंचापुल देवाश्रय कॉलोनी निवासी जाने माने हॉकी खिलाड़ी देवेंद्र लाल वर्मा का सोमवार को निधन हो गया। चित्रशिला घाट पर उनके पुत्रों ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। श्री वर्मा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली समेत हल्द्वानी में इलाज चल रहा था। उनके निधन से खेल प्रेमियों और शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
देवेंद्र लाल वर्मा अपने पीछे धर्मपत्नी विद्या वर्मा, पुत्र अमन वर्मा, विनय वर्मा और नाती पोते समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। श्री वर्मा हॉकी के उत्कृष्ट खिलाड़ी थे। उन्होंने एनई रेलवे की ओर से नॉदर्न जोन हॉकी, डुरंड कप, आगा खां कप समेत कई प्रतियोगिताओं में खिताब अपने नाम किए। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।