Alia-Ranbir Wedding: नहीं हुई आलिया की चूड़ा सेरेमनी, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे काफी समय से हो रही है और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड के स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध गए हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। शादी के चर्चे काफी समय से हो रही है और अब फाइनली रणबीर आलिया एक हो गए हैं। कभी रणबीर को अपना क्रश बताने वाली आलिया अब उनकी दुल्हनिया बन गई हैं। दोनों की फेयरीटेल लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई।

आलिया की नहीं हुई चूड़ा सेरेमनी

रिपोर्ट्स हैं कि आलिया की चूड़ा सेरेमनी नहीं होगी। ऐसा इस लिए हुआ है कि क्योंकि आलिया की अगर चूड़ा सेरेमनी होती तो उन्हें 40 दिन चूड़ा पहनना पड़ता और ऐसा करना आलिया के लिए मुश्किल था। एक्ट्रेस जल्द ही अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने वाली हैं। इस वजह से वो 40 दिनों तक चूड़ा कैरी नहीं कर सकती हैं।

आपको ये जानकर हैरानी होगी दोनों ने शादी की परंपरा को बदलते हुए सात फेरे नहीं, केवल सिर्फ चार फेरे लिए। आलिया के भाई राहुल भट्ट ने इस बारे में बताया, साथ ही ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया है। राहुल भट्ट ने कहा, ‘रणबीर-आलिया ने अपनी शादी में 7 नहीं 4 फेरे लिए हैं। उनकी शादी में एक विशेष पंडित थे. ये पंडित कई सालों से कपूर परिवार के साथ हैं। तो उन्होंने हर फेरे का महत्व समझाया। एक होता है धर्म के लिए, एक होता है संतान के लिए…तो ये सब वास्तव में बहुत आकर्षक था। मैं एक ऐसे घर से ताल्लुक रखता हूं जहां कई धर्मों के लोग हैं। रिकॉर्ड के लिए 7 फेरे नहीं, बल्कि 4 फेरे लिए गए और मैं चारों फेरों के दौरान वहीं था।’

पढ़ें-Alia-Ranbir Wedding: जीजू रणबीर से जूते चुराई में सालियों ने मांगे 11.5 करोड़, फिर…

संबंधित समाचार