बरेली: आदेश के बाद कर्मचारियों ने मंडी से वसूले 76 हजार जमा किए

 बरेली: आदेश के बाद कर्मचारियों ने मंडी से वसूले 76 हजार जमा किए

बरेली, अमृत विचार। एलन क्लब मंडी से ठेकेदार सात दिन तक वसूला गया पैसा जमा नहीं कर पाया जबकि कर्मचारियों ने बुधवार को वसूला गया धन राजकोषीय खाते में जमा कर दिया है। कर्मचारियों के पास लिखित आदेश नहीं होने से वे वसूली राशि जमा नहीं कर पा रहे थे। एलन क्लब मंडी का ठेका …

बरेली, अमृत विचार। एलन क्लब मंडी से ठेकेदार सात दिन तक वसूला गया पैसा जमा नहीं कर पाया जबकि कर्मचारियों ने बुधवार को वसूला गया धन राजकोषीय खाते में जमा कर दिया है। कर्मचारियों के पास लिखित आदेश नहीं होने से वे वसूली राशि जमा नहीं कर पा रहे थे।

एलन क्लब मंडी का ठेका मौखिक आदेश पर नगर निगम अफसरों ने ठेकेदार को दे दिया था। अफसरों के आदेश के बाद ठेकेदार ने मंडी के व्यापारियों से वसूली शुरु कर दी थी। एक से सात अप्रैल तक ठेकेदार ने वसूली की। लेकिन इसका पैसा निगम के खाते में जमा नहीं किया।

बोर्ड कार्यकारिणी सदस्य कपिल कांत ने मंडी का ठेका देने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया तो अफसरों ने ठेका निरस्त कर कर्मचारियों को वसूली करने के मौखिक निर्देश दे दिए तो कर्मचारियों ने आदेश का पालन किया लेकिन उन्होंने भी वसूली राशि राजकोषीय खाते में जमा नहीं की। क्योंकि उन्हें कोई लिखित आदेश नही मिला था।

इस खबर को अमृत विचार ने बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अफसर जागे और उन्होंने कर्मचारियों को राजकोषीय खाते में वसूली गई रकम जमा करने का आदेश दिया तो बुधवार को ही कर्मचारियों ने 8 से 12 अप्रैल तक पांच दिन तक वसूली गई लगभग 76 हजार रुपए की राशि निगम के खाते में जमा कराई है।

ठेकेदार से वसूली गई राशि के बारे में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कुतुबखाना सब्जी मंडी का ठेका निरस्त किया गया है। उसके लिए ठेकेदार ने जमानत राशि जमा की थी उसी में वसूली गई राशि को समायोजित कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: भुता में बज रहा था पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना

ताजा समाचार

हरदोई: अवस्थी ब्रदर्स के यहां फिर जीएसटी टीम ने की छापेमारी, व्यापारियों में हड़कंप
'कुल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंह्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
हरदोई: तेज रफ्तार वाहन ने बैलगाड़ी में मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल
कनेक्शन मिलने में देरी, हेल्प लाइन नंबर बेकार; कानपुर के सर्किट हाउस में हुई बैठक...
शुभम की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देंगे: कानपुर में महापौर और पार्षदों ने पाकिस्तानी पीएम व सेना प्रमुख का फूंका पुतला, इनकी घोषणा की...
प्रधानमंत्री मोदी ने 51000 से अधिक युवाओं कों बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी सुनिश्चित कर रही सरकार