अब भी फंसी हैं हरियाणा की दो लड़कियां यूक्रेन में, सामाजिक कार्यकर्ता ने वापस लाए जाने की गुहार लगाई

अब भी फंसी हैं हरियाणा की दो लड़कियां यूक्रेन में, सामाजिक कार्यकर्ता ने वापस लाए जाने की गुहार लगाई

कोटा। राजस्थान के बूंदी के एक सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि हरियाणा की दो लड़कियां अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन के खेरसोन शहर में फंसी हुई हैं। चार्मेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 मार्च को भारतीय अधिकारियों को युद्ध प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे पांच छात्रों के बारे में सूचित किया था, जिसके …

कोटा। राजस्थान के बूंदी के एक सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि हरियाणा की दो लड़कियां अब भी युद्धग्रस्त यूक्रेन के खेरसोन शहर में फंसी हुई हैं। चार्मेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने 10 मार्च को भारतीय अधिकारियों को युद्ध प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे पांच छात्रों के बारे में सूचित किया था, जिसके बाद उनमें से तीन को वापस लाया गया है।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के रोहतक की तनु खेरसन (19) और सिमरन कौर (19) अब भी देश नहीं लौटी हैं, वे खेरसोन शहर के पास उस स्थान पर नहीं पहुंच पाई थीं, जहां से उन्हें भारत लाया जाना था। कार्यकर्ता ने बताया कि अन्य तीन छात्र..वादी विवेक, मिलन डोमाडिया और अरोकिया राज उस निश्चित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे, जहां से उन्हें क्रीमिया होते हुए बस से मॉस्को ले जाया गया और पिछले सप्ताह वे विमान से देश लौट आए।

शर्मा ने एक बार फिर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को वहां फंसी दोनों लड़कियों की वापसी के लिए एक ऑनलाइन याचिका भेजी। उन्होंने कहा कि उन दोनों के पास खाने का ज्यादा सामान नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों ने भारतीय दूतावास के संदेश के बाद अपने कंबल और अन्य सामान अपने भवन के, देखभाल करने वाले अधिकारी के पास जमा करा दिए थे और अब वे ठंड में रातें काट रही हैं। शर्मा ने बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए दोनों लड़कियों से लगातार सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि दोनों को तुरंत वहां से निकालने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें-

2020 दिल्ली दंगे: अदालत ने उमर खालिद की जमानत याचिका पर आदेश टाला

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: 15 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटा...दोनों पैरों में मारी गोलियां
शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल
एसजीपीजीआई: दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित युवती को दिया नया जीवन, ब्रेन स्ट्रोक ने कर दी थी हालत नाजुक
Kanpur में सिपाहियों को जान से मारने का प्रयास: गहरे पानी में नहाने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव, तीन घायल, हैलट में भर्ती
Kanpur में दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो किया वायरल, आरोपी बोला- 'मुकदमा वापस लो वर्ना सुसाइड करने पर मजबूर कर दूंगा'
बहराइच: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, तीन दिन से पड़ा था सड़क किनारे