अयोध्या: भाजपा ने विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों को बनाया विधानसभा प्रभारी

अयोध्या। विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम पांडेय 22 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। विजय की प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी की बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर जिला, विधानसभा व ब्लाक संचालन समिति का गठन किया गया। विधायकों व हारे प्रत्याशियों को विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। …
अयोध्या। विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम पांडेय 22 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। विजय की प्रभावी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी की बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर जिला, विधानसभा व ब्लाक संचालन समिति का गठन किया गया। विधायकों व हारे प्रत्याशियों को विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। ब्लाक प्रमुखों ने नेतृत्व में ब्लाक स्तर पर टोली का गठन किया गया है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर भाजपा तेजी से बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत इसका परिचायक है। विधानपरिषद चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरिओम पाण्डेय ने कहा कि विकास की सोच को और गतिशील करना प्राथमिकता होगी। हर गरीब के चेहरे पर खुशी का भाव लाने के प्रति हम संकल्पित है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धान्तों को अपार जनसमर्थन मिला है। समाज का हर वर्ग भाजपा के विचारों को आत्मसात कर रहा है। पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव की मानिटरिंग पार्टी के जिला मुख्यालय से की जायेगी।
ब्लाक प्रमुखों को अपनी सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अवधेश पांडेय बादल व अन्य मौजूद रहे। इधर, रुदौली में विधायक रामचंद्र यादव ने भी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। बैठक में प्रधान व बीडीसी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-लखीमपुर-खीरी: बुलडोजर बाबा के नारे लगाने पर हमलावरों ने घर में दौड़ाकर पीटा, कई लोग घायल