UP Election Result: यूपी का जनादेश, जो राम को लाए… हम उनको लाए

लखनऊ,अमृत विचार। यूपी में विधानसभा चुनाव के सातों चरण पूरे होने के बाद मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। साथ ही हर पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी तरह का कोई बबाल न हो …
लखनऊ,अमृत विचार। यूपी में विधानसभा चुनाव के सातों चरण पूरे होने के बाद मतगणना लगभग पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे प्रदेश के सभी मतगणना स्थलों पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। साथ ही हर पार्टी के प्रत्याशी और समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी तरह का कोई बबाल न हो इसके लिए पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा था। हालांकि कई जगहों पर विवाद और नोंकझोंक के बीच अब तक लगभग मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें बीजेपी ने एक बार फिर से पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
जानिए पूरे दिन में किस वक्त क्या हुआ?
- सिराथू में केशव प्रसाद मौर्य 6 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं इस बीच BJP वर्कर्स ने ईवीएम में को लेकर काउंटिंग रुकवा दी। हंगामा बढ़ने के बाद बाद सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल मतगणना स्थल पर पहुंच गईं. उधर बीजेपी एजेंट ने रिकाउंटिंग की मांग की है।
- पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव की तरह इस बार भी रिकार्ड जीत मिली। भाजपा के स्वामी प्रवक्तानंद ने 81838 वोट से सपा के हेमराज वर्मा को शिकस्त दी। उन्हें कुल 151498 वोट मिले। पूरनपुर सीट पर मौजूदा विधायक बाबूराम पासवान ने 26817 वोट से जीत दोहराई। उन्हें 134204 वोट मिले। बीसलपुर सीट पर मौजूदा विधायक रामसरन वर्मा के बेटे विवेक वर्मा ने 50879 वोट से सपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार को हराया। उन्हें 120675 वोट मिले।
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लगातार पीछे चल रहे हैं। वो करीब 2100 से ज्यादा वोटों से पीछे हैं. यहां पल्लवी पटेल की बढ़त बनी हुई है।
- उत्तर प्रदेश की जेवर सीट से बीजेपी उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह बड़े वोटों के अंतर से जीत गए हैं। आरएलडी के अवतार सिंह भडाना को हराया है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पार्टी मुख्यालय पहुंच रहे हैं। योगी पार्टी नेताओं और समर्थकों को संबोधित करेंगे। रास्ते में बड़ी संख्या में बीजेपी वोटर्स ने सड़कों पर खड़े होकर उनका स्वागत किया।
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के शुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया है।
- करहल सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जीत हासिल कर ली है उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बघेल को हराया दिया है।
- यूपी के नोएडा से बीजेपी उम्मीदवार और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने 1 लाख 80 हजार वोटों से जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर पंकज सिंह ने सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी को हराया है।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है और जीतने वालों को बधाई दी है
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया ट्वीट कि चारों राज्यों में यूपी, उत्तराखण्ड, मणिपुर, गोवा में भाजपा की सरकार फिर बनेगी। मोदी जी का जादू पूरे देश में बरकरार है।
ब्रजेश पाठक बोले- लोगों ने जाति, धर्म और पार्टी लाइन को तोड़कर बीजेपी को अपनाया
भाजपा नेता ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मैं कैंट की जनता का धन्यवाद करता हूं, क्योंकि उनकी वजह से हम कैंट में प्रचंड बहुमत से जीत रहें और मैं प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने जाति, धर्म और पार्टी लाइन को तोड़कर बीजेपी को अपनाया है।
पूरनपुर और सदर सीट पर मौजूदा विधायक ने जीत दोहराई
विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना पूरी होने के बाद तराई एक बार फिर भगवामयी हो गई। चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने सपा को पछाड़ते हुए जीत दर्ज कराई। बरखेड़ा सीट ने एक बार फिर रिकार्ड मतों से कमल खिलाया। इसी के साथ भाजपाई चारों सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब हुए। सदर सीट पर मौजूदा विधायक संजय सिंह गंगवार ने सपा के डॉ. शैलेंद्र सिंह गंगवार को 7630 वोट से हराया। उन्हें कुल 124782 वोट मिले।
पीलीभीत बरखेड़ा सीट से भाजपा के प्रवक्तानंद की 81 हजार वोट से जीत
बरखेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवक्तानंद ने 81 हजार 338 वोट से जीत हासिल की है। जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद ने एक लाख 51 हजार 498 वोट हासिल किए। जबकि सपा प्रत्याशी हेमराम वर्मा को 69660 वोट मिले। प्रवक्तानंद ने बहुमत से जीत प्राप्त की है। बरखेड़ा में चारो ओर जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करते हुए नजर आ रहे हैं। बात करें अगर अन्य पार्टियों की तो बसपा प्रत्याशी मोहन स्वरूप को 9321 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रीत सिंह चब्बा को 2635 वोटों से आगे नहीं बढ़ पाए। बरखेड़ा विधानसभा उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2017 में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।