रायबरेली: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रायबरेली: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रायबरेली। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। भाजपा से जुड़े होने के चलते निधन की जानकारी मिलते ही मौके पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। पूरे …

रायबरेली। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। भाजपा से जुड़े होने के चलते निधन की जानकारी मिलते ही मौके पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता पहुंच गए। पूरे बछउ मजरे बन्नामऊ गांव निवासी छंगालाल शुक्ल रविवार की शाम लगभग 5 बजे बाइक से लालगंज से अपने घर जा रहे थे लालगंज-बछरांवा मुख्यमार्ग पर जैसे ही उन्होंने अपने गांव के लिए बाइक मोड़ी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने पीआरवी पुलिस की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया जहां इलाज के
दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।दुर्घटना करने वाली कार व उसके चालक को ग्रामीणों ने मौके पर ही रोंक लिया था जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है। मृतक दो पुत्र मनोज व सनोज का पिता था।उनकी मौत पर पत्नी रामेश्वरी समेत परिवारजन का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल राजेश सिंह अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक छंगालाल के भाजपा से जुड़े होने के चलते घटना की सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल, रमेश सिंह आदि भी अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: चंद्रशेखर आजाद का मनाया गया बलिदान दिवस, शहरवासियों ने दीप जलाकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण