लखनऊ: हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में हुई चोरी, गायब हुए 10 लाख रुपए

लखनऊ: हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में हुई चोरी, गायब हुए 10 लाख रुपए

लखनऊ। हजरतगंज शाहनजफ रोड स्थित गांधी आश्रम में घुस कर चोर दस लाख रुपये नगद और कपड़े चोरी कर ले गए। मुख्य मार्ग पर स्थित वारदात की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे आश्रम कर्मियों ने ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। …

लखनऊ। हजरतगंज शाहनजफ रोड स्थित गांधी आश्रम में घुस कर चोर दस लाख रुपये नगद और कपड़े चोरी कर ले गए। मुख्य मार्ग पर स्थित वारदात की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। सुबह दुकान खोलने पहुंचे आश्रम कर्मियों ने ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, गोमतीनगर विस्तार के एक मकान में भी चोरी की वारदात हुई है।

शाहनजफ रोड पर गांधी आश्रम है। आश्रम के महामंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने बुधवार को चोरी होने की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अरविंद श्रीवास्तव के मुताबिक वारदात 28 दिसंबर की रात 1.57 बजे करीब हुई थी।

आश्रम में लगे सीसी कैमरों की फुटेज चेक करने पर चोर दुकान के अदंर आता हुआ दिखाई पड़ा है। काउंटर का ताला तोड़ कर उसमें रखे दस लाख रुपये चोरी किए गए हैं। इसके साथ ही जैकेट और शॉल भी गायब है। 29 दिसंबर की सुबह कर्मचारी दुकान पहुंचे थे। जहां ताले टूटे मिलने पर गांधी आश्रम प्रबंधक शत्रुघन द्विवेदी को वारदात की सूचना दी गई थी।

इसके अलावा गोमतीनगर विस्तार निवासी आशुतोष शुक्ला के मकान का ताला तोड़ कर चोर 90 हजार रुपये के साथ कीमती सामान दस्तावेज चोरी कर ले गए हैं।

बरेली: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

कैंट थाना क्षेत्र के खिरिया निजावत खां स्टेट भूल जाते की झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा मिला। कैंट पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करने वाला मजदूर बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक युवक का नाम व पता की जानकारी नहीं हो पाई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस