अयोध्या: राम नगरी में भी रही क्रिसमस की धूम

अयोध्या: राम नगरी में भी रही क्रिसमस की धूम

अयोध्या। राम नगरी में भी क्रिसमस की धूम रही। शाम के समय शहरवासियों ने चर्च में जाकर मोमबत्तियां जलार्इं। सीएनआई चर्च में विविध धर्मों के लोगों ने प्रार्थना की। सीएनआई चर्च के पुरोहित प्रदीप चंद्रा ने विश्व कल्याण, अमन चैन, विश्व शांति व आपसी प्रेम के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। इस दौरान कई …

अयोध्या। राम नगरी में भी क्रिसमस की धूम रही। शाम के समय शहरवासियों ने चर्च में जाकर मोमबत्तियां जलार्इं। सीएनआई चर्च में विविध धर्मों के लोगों ने प्रार्थना की। सीएनआई चर्च के पुरोहित प्रदीप चंद्रा ने विश्व कल्याण, अमन चैन, विश्व शांति व आपसी प्रेम के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। इस दौरान कई स्कूलों में भी प्रार्थना की गई। प्रदीप चंद्रा ने बताया कि 25 दिसंबर को यीशु मसीह ने इस पृथ्वी पर जन्म लेकर उन्हें धन्य किया व मानव जाति के बीच में रहकर उनकी सेवा की और सभी लोगों को आपस में प्रेम करना सिखाया।

उसी प्रेम को बांटने आज हर वर्ग के लोग गिरजाघर आते हैं और बड़ी श्रद्धा पूर्वक प्रार्थना करते हैं। इस दिन क्रिसमस डे के गीतों को व कैरल सांग को गाया जाता है और गिरजाघर को अच्छी तरह से सजाया जाता है। सभी लोगों को केक वितरित करके बड़े दिन की शुभकामनाएं व भाई-चारे से रहने के लिए प्रेरित किया जाता है। सचिव गौरव बिलियन, कोषाध्यक्ष अरविंद हाबिल, सौरव विलियम, एंजलीना अनल सहित अन्य व्यक्तियों द्वारा चर्च की देखरेख की जाती है। सेंट मैरिज, मिशन स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में क्रिसमस की संध्या पर काफी चहल-पहल रही।

सपा-भाजपा मिल कर कराते हैं दंगे : सतीश मिश्र

अयोध्या। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्र ने भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों ही दल मिल कर दंगे कराते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के नाम पर हजारों करोड़ रुपए का बजट हर 3 महीने में निकल रहा है, लेकिन सड़कें आज भी टूटी हुई हैं। भाजपा ने भगवान के नाम पर वोट मांगने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: सतीश मिश्रा ने सपा-भाजपा पर बोला हमला, कहा- ब्राह्मण समाज बुलडोजर से डरने वाला नहीं

ताजा समाचार

प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक, सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का हो सकता है एलान
न्यू कानपुर सिटी में भूमि अर्जन की स्वीकृति शासन से मिली, एग्रिमा कंपनी अधिग्रहण से पहले करेगी जनसुनवाई, दो महीने दिये गये
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम को चुनौती देने वाली नई याचिकाओं पर विचार करने से किया इनकार
पत्नी ने किया गाली देने का विरोध तो सिरफिरे पति ने कर दिया गंजा, जानें पूरा मामला
Kanpur Central Station की ऐतिहासिक बिल्डिंग बचाने की कोशिश: रेलवे ने आईआईटी से मांगा सहयोग  
कानपुर के GSVM मेडिकल कॉलेज परिसर में पैरामेडिकल छात्र ने फांसी लगाकर दी जान: बेटे का शव देख परिजन बदहवास, बांदा का रहने वाला था...