करण जौहर ने रणवीर और आलिया के साथ शेयर की नाइट आउट की तस्वीरें, देखें…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर इन दिनों दिल्ली में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच करण …

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर इन दिनों दिल्ली में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के नाइट आउट की तस्वीरें शेयर की हैं।

फोटोज को रणवीर और आलिया बेहद स्टालिश अंदाज में दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर करण जौहर ने कैप्शन लिखा, “रॉकी औऱ रानी नाइट आउट पर!” इन तस्वीरों पर आलिया की मां सोनी राजदान ने कमेंट कर लिखा, ‘आइकॉनिक’ साथ ही हार्ट और फायर के इमोजी भी शेयर किए हैं।

गौरतलब है कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए करण जौहर लंबे वक्त बाद फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में नजर आएगी।

तंजानिया के शख्स का फिर से वायरल हुआ वीडियो, कियारा के बाद अब किंग खान का गाना गाते आए नजर

तंजानिया के भाई-बहन अपने अंदाज के चलते आज-कल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ये भाई-बहन अपनी वीडियो के चलते काफी पॉपुलर हो गए हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों दोनों शेरशाह के गाने ”रतन लाम्बियां” (Raataan Lambiyan) को लेकर सभी के बीच चर्चा का विषय बने थे।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- तंजानिया के शख्स का फिर से वायरल हुआ वीडियो, कियारा के बाद अब किंग खान का गाना गाते आए नजर 

संबंधित समाचार