बरेली: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ फिर से भेजा नोटिस

बरेली: अतिक्रमणकारियों के खिलाफ फिर से भेजा नोटिस

बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र के अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। छावनी परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस भेजे गए हैं। अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अधिकारियों ने सभी को गोकुल नगरी में जाने के लिए कहा है। शनिवार को छावनी के अधिकारियों द्वारा सदर बाजार …

बरेली, अमृत विचार। छावनी क्षेत्र के अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। छावनी परिषद की ओर से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस भेजे गए हैं। अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अधिकारियों ने सभी को गोकुल नगरी में जाने के लिए कहा है।

शनिवार को छावनी के अधिकारियों द्वारा सदर बाजार स्थित डेयरी संचालकों के खिलाफ अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया था। इस दौरान 17 लोगों द्वारा अवैध रूपर से कराए गए अस्थाई तौर पर किए गए निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। वर्तमान में ज्यादातर लोगों ने डेयरी का संचालन के लिए अस्थाई निर्माण कर गौशालाएं बना रखी हैं।

अब तक परिषद द्वारा कड़ी कार्यवाई कर 50 से ज्यादा लोगों को यहां से हटाया जा चुका है। कार्यवाई के बावजूद भूमि पर लगभग 15 लोग अवैध रूप से अभी भी डेयरी का संचालन कर रहे हैं। इन सभी के खिलाफ दोबारा से नोटिस जारी कर दिया गया है।