अयोध्या: वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या: वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। जनपद में उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मोर्चा खोल डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी पर आरोप लगाया है कि रिजवी पिछले कई वर्षों से इस्लाम धर्म व उसकी मान्यताओं को लेकर लगातार अनर्गल आरोप लगाते रहे …

अयोध्या। जनपद में उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मोर्चा खोल डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी पर आरोप लगाया है कि रिजवी पिछले कई वर्षों से इस्लाम धर्म व उसकी मान्यताओं को लेकर लगातार अनर्गल आरोप लगाते रहे हैं। इतना ही नहीं वह पवित्र इस्लाम धर्म को आतंकवाद से जोड़ते हैं।

वसीम रिजवी ने पैगंबर साहब की लिखी पवित्र कुरान को लेकर भी शक जाहिर किया है, जिसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट दोषी मान चुका है। अब वसीम रिजवी पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब के चरित्र पर भी सवाल उठा रहे हैं जो कि पवित्र इस्लाम धर्म पर हमला है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले दिनों वसीम रिजवी ने मोहम्मद नामक किताब का विमोचन कर इस्लाम धर्म के पैगंबर साहब के रसूल को मानने से इनकार कर दिया था।

इस को लेकर देशभर के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आपत्ति जताई है। एक धर्मगुरु ने कहा कि वसीम रिजवी इस्लाम के नाम पर कलंक है। जो हमारे पवित्र पैगंबर साहब पर हमला करें वह मुसलमान नहीं। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए घोटालो में लिप्त रहे थे।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा, वसीम मुसलमान नहीं

अयोध्या जिले के समस्त धर्म गुरुओं ने एक सुर में वसीम रिजवी को मुस्लिम धर्म से बहिष्कृत करने की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से धर्मगुरुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि वसीम रिजवी को शासन व प्रशासन के स्तर पर मुसलमान ना माना जाए। वह उनकी सदस्यता को शिया वक़्फ बोर्ड अधिनियम 1995 के तहत रद कर दिया जाए। इसके अलावा धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी द्वारा लिखित पुस्तक मोहम्मद को हमेशा के लिए प्रतिबंध करने की मांग रखी है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सामुदायिक भवन व विद्यालय निर्माण में हुडको करेगा सहयोग