अमरोहा : संपत्ति विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली, हालत गंभीर

अमरोहा : संपत्ति विवाद में ससुर ने बहू को मारी गोली, हालत गंभीर

मंडी धनौरा, अमरोहा, अमृत विचार। बछरायूं क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते ससुर ने अधिवक्ता बहू को गोली मार दी। गोली मारने के बाद से आरोपी ससुर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं घायल महिला को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। वारदात गुरुवार सुबह 10:50 बजे बछरायूं थाना क्षेत्र …

मंडी धनौरा, अमरोहा, अमृत विचार। बछरायूं क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते ससुर ने अधिवक्ता बहू को गोली मार दी। गोली मारने के बाद से आरोपी ससुर फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वहीं घायल महिला को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया।

वारदात गुरुवार सुबह 10:50 बजे बछरायूं थाना क्षेत्र में प्रथमा बैंक के पास की है। जानकारी के अनुसार बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव लंबिया निवासी 35 वर्षीय पुष्पा पत्नी मुनेंद्र का अन्य परिजनों से संपति को लेकर कुछ विवाद चल रहा है। गुरुवार सुबह वह कस्बे में अपनी दुकान पर बैठी थी। इस दौरान उसके ससुर ने उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुन आसपास मौजूद लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गया।

आनन-फानन में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी पूरी जानकारी ली। फरार आरोपी की तलाश के साथ ही पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पत्नी के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा निपेंद्र, आरोपी गिरफ्तार