पाकिस्तान का नाम लेने तक से घबरा रहे हैं अखिलेश : बृजभूषण सिंह

पाकिस्तान का नाम लेने तक से घबरा रहे हैं अखिलेश : बृजभूषण सिंह

गोण्डा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की चर्चा पाकिस्तान में हो रही है लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव धर्म विशेष के वोट खिसकने के डर से पड़ोसी देश का नाम तक लेने …

गोण्डा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की चर्चा पाकिस्तान में हो रही है लेकिन समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव धर्म विशेष के वोट खिसकने के डर से पड़ोसी देश का नाम तक लेने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है।

सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश पर निशाना साधते हुये कहा“ वे चीन को दुश्मन बता रहे है लेकिन पाक का नाम क्यों नहीं ले रहे। उन्हें जिन्ना तो याद है लेेकिन वीर अब्दुल हमीद को क्यों भूल गये।” पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुये कहा “ मुलायम ने अयोध्या में केवल कारसेवकों पर गोली ही नहीं चलवायी बल्कि वे मंदिर जाने और टीका लगाने से भी परहेज करते थे। ऐसे व्यक्ति के पुत्र के स्वप्न में भगवान का आना भाजपा की देन है।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनाव में कांग्रेस की उपस्थिति शून्य रहेगी। जनता सपा, बसपा और कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के झांसे में आने वाली नहीं है बल्कि इन्हे करारा जवाब देकर पुनः प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनायेगी।

यह भी पढ़ें:-UP Elections 2022: शिवपाल यादव ने योगी पर साधा निशाना, अखिलेश को लेकर दिया बड़ा बयान