कासगंज: गैंगस्टर के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया इतने का जुर्माना

कासगंज: गैंगस्टर के दोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा, लगाया इतने का जुर्माना

कासगंज,अमृत विचार। थाना गंजडुंडवारा के संबंधित गैंगस्टर के मामले में आरोपी मुहम्मद जफर निवासी गांव पचौखरा थाना गंजडुंडवारा को न्यायालय में दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी को पांच साल की सजा एवं पांच हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता जितेश कुमार ने की है। 

दुष्कर्म का वांछित गिरफ्ता कर भेजा जेल 
कासगंज। कोतवाली पटियाली से संबंधित दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि आरोपी नन्नू निवासी मुहल्ला मुन्नाटोल कस्बा पटियाली के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। जबकि पुलिस गिफ्तारी के प्रयास कर रहे थी। शुक्रवार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से जेल भेजा है। 

छत से गिरकर बालक गंभीर, रेफर 
कासगंज। शहर के मुहल्ला नाथूराम लवकुश नगर में घर की छत पर खेल रहा 13 वर्षीय राहुल पुत्र नीरज अचानक नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण गहन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। परिजन उसे आगरा ले गए हैं।

ये भी पढ़ें- कासगंज: जिले भर में ब्राह्मण बंधुओं ने मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव