Unnao Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत...रो-रोकर परिजन हुए बेहाल

उन्नाव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत

Unnao Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत...रो-रोकर परिजन हुए बेहाल

उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना क्षेत्र में उन्नाव पुरवा मार्ग पर बाइक सवार दो सगे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन सवार मौके से भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। घटना के बाद मृतक के परिजन रो-रोकर बेहाल है।

पुरवा थाना क्षेत्र के मजरा गोपाल खेड़ा निवासी अनुज (30) और पप्पू (25) पुत्र राधेलाल कानपुर लखनऊ हाईवे स्थित एक ढाबे में काम करते थे। शुक्रवार दोपहर दोनों भाई बाइक से ढाबे नौकरी करने जा रहे थे। इस दौरान दही- पुरवा मार्ग पर दरोगा खेड़ा के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। 

दुर्घटना में अनुज व पप्पू की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दौरान चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी दही थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे और तीसरे नंबर के थे। अनुज की शादी हो गई थी। 

घटना के बाद पत्नी मन्नो देवी, मां राजदुलारी व पिता राधेलाल रो रो कर बेहाल हैं। बड़े भाई मनोज ने बताया की पिछले दो माह से हाइवे स्थित ढाबे में दोनों भाइयों ने काम करना शुरू किया था। 

गुरुवार देर रात ढाबे से वापस आये थे,आज फिर ढाबे काम पर जा रहे थे। दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया शव पीएम के लिये भेज दिया है। वाहन की तलाश की जा रही है तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- LIVE: Kanpur पहुंचे राहुल गांधी और अखिलेश यादव, राहुल बोले- अगर मुझे अडानी और अंबानी काला धन देते हैं तो CBI और ED से जांच क्यों नहीं कराई