एक मई को महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग बने थे राज्य, जानिए आज का इतिहास

एक मई को महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग बने थे राज्य, जानिए आज का इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 

1886-अमेरिका के शिकागो में कामगारों के लिए काम के घंटे तय करने को लेकर हड़ताल, मजदूर दिवस मनाने की शुरूआत। 

1913-प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म। 

1914-कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया। 

1920-प्रसिद्ध गायक मन्ना डे का जन्म।

1923-भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत।

1927-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि एवं समकालीन आलोचक नामवर सिंह का जन्म। 

1945-सोवियत लाल सेना का बर्लिन में प्रवेश। 

1955-भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यापारी आनंद महिंद्रा का जन्म। 

1956-जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई। 

1960-महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने। 

1964-नेकराम शर्मा , भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध किसान का जन्म। वर्ष 2023 में भारत सरकार ने उन्हें कृषि क्षेत्र में उनके योगदान हेतु 'पद्म श्री' से सम्मानित किया। 

1972-देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण। 

1984-फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल। 

1993-श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु। 

1996-संयुक्त राष्ट्र ने स्वयं को सरकारी तौर पर निर्धन घोषित किया। 

1998-पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को नाटो में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव सीनेट में पारित। 

1999-नेपाल में मृत्युदंड की सज़ा समाप्त।

2000-अंतर्राष्ट्रीय अन्तर-संसदीय संघ ने पाकिस्तान, आइवरी कोस्ट व सूडान को देश की संसद भंग करने के लिए संघ की सदस्यता से निलंबित किया। 

2001-लश्कर-ए-तोइबा व जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राज्य अमेरिका में आतंकवादी संगठन घोषित, भारत संयुक्त अमेरिकी की विशेष 301 सूची में शामिल। 

2002-अमेरिका की अपील पर इस्रायल ने हेब्रोन से सेना हटाई। 

2003-अमेरिकी राजनयिक पाल ब्रोमर की इराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति। 

2004-यूरोपीय संघ में 10 नये राष्ट्र शामिल। 

2005-सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई। 

2007-ईएसपीएन द्वारा वनडे क्रिकेट रैंकिंग में भारत को नवां स्थान। 

2008-राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सात नये जजों की नियुक्ति की।

2009-स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी।

2011-अमेरिका पर 2001 के हमले के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के ऐबटाबाद में मारे जाने की पुष्टि। 

2020-देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1,152 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,565 हो गई। 

2021-हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन। 

2021-भारत के प्रख्यात सितार वादक देबू चौधरी का निधन।