प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना किया समाप्त

प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी से लड़ेंगी चुनाव- कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह

प्रियंका गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना किया समाप्त

अमेठी, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए केवल तीन दिन का समय शेष रहने पर कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी न घोषित किए जाने पर कांग्रेसियों का धैर्य जवाब दे गया और गांधी परिवार के अमेठी से चुनाव की मांग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। देर शाम चले धरने के बाद पार्टी आलाकमान द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाये जाने के आश्वासन पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया है वही कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह की माने तो प्रियंका गांधी ने अमेठी से खुद चुनाव लड़ेगी। जिसको लेकर कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ चुकी है।

मंगलवार को अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में गांधी परिवार के सदस्य के नाम की घोषणा न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में केंद्रीय कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा व सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवा दल के पदाधिकारी शामिल शामिल रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था अमेठी की जनता गांधी परिवार को चाहती है। उन्होंने कहा कि हम सब यह चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें और अमेठी का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएं। पार्टी कार्यकर्ता हाथों में पर्चे लिए हुए थे, जिन पर लिखा था अमेठी मांगे राहुल गांधी, अमेठी मांगे प्रियंका गांधी। कांग्रेस  जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल व प्रवक्ता अनिल सिंह कहा कि कांग्रेस हाईकमान से मांग है कि वह तत्काल गांधी परिवार के किसी सदस्य को अमेठी से उम्मीदवार घोषित करे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि अमेठी से गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़े , चाहे वह राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी।  वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि पार्टी आलाकमान द्वारा प्रियंका गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने का आश्वासन दिया गया है। जिसके बाद धरना समाप्त कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें:-डिंपल यादव का दावा- भाजपा अगर लोकसभा चुनाव जीती तो भारत 15 साल पीछे चला जाएगा