Arti Singh Wedding Photos : सुर्ख लाल जोड़े में छाया आरती सिंह का ब्राइडल लुक, दूल्हे संग दिए रोमांटिक पोज...क्या आपने तस्वीरें देखी?
मुंबई। आरती सिंह ने 25 अप्रैल 2024 को अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग शादी कर ली।आरती जयमाल के बाद काफी खुश नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने पति दीपक चौहान के साथ पैपराजी को पोज देकर तस्वीरें क्लिक कराईं।
आरती सिंह ने शादी के दिन के लिए लाल लहंगा चुना, जिसकी खूब तारीफ हो रही है और जिससे फैंस की नजरें नहीं हट पा रही हैं। आरती सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, दुल्हन #DipakKiArti।
आरती ने लाल लहंगे के साथ गोल्डन और रेड के कॉम्बिनेशन में ज्वैलरी को चुना। साथ ही माथा पट्टी, नथ, रिंग्स और चूड़ियों के साथ हाथ में कलीरा भी पहन रखा है।
हेयर स्टाइल के लिए आरती ने रेगलुर फ्लोरल बन को छोड़ जिपसी फ्लावर्स के साथ बन बनाया। साथ में लंबी चोटी को जोड़ा। मेकअप के लिए आंखों पर न्यूड ब्राउन आईशैडो और न्यूड शेड की लिप्स्टिक के साथ उन्होंने अपना ब्राइडल लुक पूरा किया।
आरती और दीपक की शादी में कई मशहूर हस्तियों ने भी भाग लिया। कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर और राजीव ठाकुर भी शादी में नजर आए। इसके अलावा आरती सिंह के बिग बॉस 13 के साथी शेफाली जरीवाला, विशाल आदित्य सिंह और हिंदुस्तानी भाऊ भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
ये भी पढ़ें : Mouni Roy Photos : मौनी रॉय ने साड़ी पहन लगाया हॉटनेस का तड़का, किलर अदाओं पर फिदा हुए फैंस