कासगंज: जैन धर्मावलंबियों ने मनाई भगवान महावीर की जयंती, जैन रथ मेला कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

कासगंज: जैन धर्मावलंबियों ने मनाई भगवान महावीर की जयंती, जैन रथ मेला कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

कासगंज, अमृत विचार। जेनेंद्र नामी दुपट्टा डाले जैन समाज के धर्मावलंबियों की कतार से शहर भर में अंहिसा का संदेश दिया गया। जन्म जयंती पर रविवार को भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा का नगर भर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में जैन बंधु भगवान महावीर की जयजयकार कर रहे थे। शोभायात्रा से पहले जैन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए।

सुबह नदरई गेट स्थित जैन मंदिर पर जैन धर्म के अनुयाइयों का पहुचंने का क्रम शुरू हो गया। माथे पर तिलक चंदन, गले में जैनेंद्रनामी दुपट्टा डाले जैन समाज के महिला, पुरूष व बच्चे उत्साहित थे। मौका था सत्य, अंहिसा के संवाहक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का। जैन धर्मावलंबियों ने स्थानीय नदरई गेट स्थित जैन धर्मशाला में भगवान महावीर स्वामी की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली गई। 

जैन धर्मशाला नदरई गेट से प्रारंभ हुई भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई स्थानीय बिलराम गेट स्थित जैन मंदिर पहुंची। जहां महावीर स्वामी के अभिषेक के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। सुबह जैन बंधुओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाल जन जागरण किया। जगह-जगह नागरिकों ने शोभा यात्रा स्वागत किया। 

पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र बौहरे, आकाश जैन, मोहित जैन, शेखर जैन, हर्षित जैन, नवीन जैन, अंकित जैन, गिरीश चंद्र, विजय सिंह जैन, विनय कुमार जैन, दिनेश जैन, पारस जैन, आकांक्षा जैन, रीतेश जैन, नीरज जैन, कविता जैन, रंजन जैन, प्रिया जैन, अर्चना जैन, राधिका जैन, सीमा जैन, अक्षत जैन, नवीन जैन, दीपक जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- कासगंज: अज्ञात कारणों के चलते खेत में लगी आग, 17 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख