अमरोहा: गोली मारकर युवक की हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव

अमरोहा: गोली मारकर युवक की हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव

मुरादाबाद/अमरोहा/ अमृत विचार। हाइवे किनारे ढाबे पर काम करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव पाकबड़ा क्षेत्र में हाईवे किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। उसके शरीर पर गोलियों के छर्रों के निशान मिले हैं। सीओ ने घटनास्थल …

मुरादाबाद/अमरोहा/ अमृत विचार। हाइवे किनारे ढाबे पर काम करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव पाकबड़ा क्षेत्र में हाईवे किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। उसके शरीर पर गोलियों के छर्रों के निशान मिले हैं। सीओ ने घटनास्थल का मौका मुआयाना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

अमरोहा थाना देहात क्षेत्र के गांव रायपुर में पप्पू वाल्मिकी का परिवार रहता है। उनका बेटा रिंकू असमोली थाना क्षेत्र के गांव अहरोला माफी में अपने नाना रामकिशन के पास रहता था। पिछले कुछ समय से वह नेशनल हाईवे किनारे चौधरपुर में एक टूरिस्ट ढाबे पर काम करता था। रोजाना वह ढाबे पर काम करने के बाद रात को अपने नाना के घर चला जाता था, लेकिन सोमवार रात वह घर नहीं पहुंचा।

इसी रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह पाकबड़ा क्षेत्र में हाईवे किनारे सर्विस रोड पर खून से लथपथ उसका शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पाकबड़ा और डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी वीके राणा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में युवक का शव देखकर कोहराम मच गया।

घटनास्थल अमरोहा जिले में होने के चलते डिडौली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय राणा ने बताया कि युवक के शरीर पर गोली के छर्रे लगने के निशान मिले हैं। परिजनों से वार्ता कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा

ये भी पढ़ें : अमरोहा: करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, परिवार में मचा कोहराम