फिजिकल एक्टिविटी नहीं करें-

खाना खाने के बाद तीव्र फीजिकल एक्टिविटी करने से पाचन पर नकारात्मक असर पड़ता है। हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज रक्त प्रवाह को पाचन तंत्र से दूर कर सकती है जिससे अपच की परेशानी हो सकती है।

खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर नहीं लेटें-

भोजन के तुरंत बाद लेटने से एसिड रिफ्लक्स हो सकता है। एसिड रिफ्लेक्स एक ऐसी स्थिति है जिसमें पेट का एसिड वापस ग्रासनली में चला जाता है, जिससे सीने में जलन होती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए बिस्तर पर जाने से दो से तीन घंटे पहले खाना खाएं। इससे पाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त समय मिलता है।

रात में हैवी फूड्स से परहेज करें-

देर रात तक भोजन करने से या फिर हैवी फूड्स का सेवन करने से ना सिर्फ रात में नींद में खलल पैदा होती है बल्कि अपच जैसी परेशानी भी बढ़ जाती है। बिस्तर पर जाने से कुछ घंटे पहले हल्का भोजन करना बेहतर होता है।

खाने के साथ पानी का सेवन भी डालता है असर-

भोजन के तुरंत बाद तरल पदार्थों का अधिक सेवन, खास तौर पर ठंडे तरल पदार्थ का सेवन पेट के एसिड को पतला कर सकता है और पाचन एंजाइमों की प्रभावशीलता में खलल डाल सकता है।

खाने के बाद हर्बल टी का करें सेवन आहार-

भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी का सेवन सबसे बड़ी गलती है। कैफीन शरीर के लिए कैल्शियम और आयरन जैसे कुछ खनिजों को अवशोषित करना अधिक कठिन बना सकता है। अगर आपको कुछ लेना है तो आप खाने के बाद हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।