1- सेब

सेब बहुत ही पौष्टिक फल होता है ये तो हम सब जानते हैं। रोजाना इसे खाने से कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। सेब में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन ये देखा गया है कि अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर सेब खाने का सही समय कौन-सा है।

2- सेब किस समय खाना चाहिए

सेब में नेचुरल शुगर और फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे खाने से दिनभर एक्टिव रहेंगे। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है। सेब खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

3- सेब कब नहीं खाना चाहिए

बता दें सेब को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर और फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिससे हम एक्टिव तो महसूस करते हैं, लेकिन रात के समय इसे खाने से नींद आने की समस्या होने लगती है।

4- खाने के साथ न खाएं सेब

सेब को खाने के साथ भी नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ पचाना मुश्किल हो सकता है। इसे शाम के समय न खाएं। इससे गैस की समस्या होती है।