लाल रंग की स्याही
लाल रंग सूर्य और मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। वैसे भी लाल रंग को शक्ति से जोड़ा जाता है। शायद यही वजह है कि लाल रंग की स्याही हमेशा वो लोग इस्तेमाल करते हैं, जो पावर में होते हैं। सूर्य ग्रह के स्वभाव की बात की जाए तो ऐसा माना गया है कि सूर्य का स्वभाव राजा के समान होता है। इसलिए अगर आपको महसूस हो रहा है कि कार्यस्थल या परिवार में आपके मान-सम्मान में कोई कमी आ रही है तो आपको लाल रंग की स्याही का इस्तेमाल करना चाहिए। यह रंग आपको पावर देगा। इस बात का ध्यान रखें कि लाल रंग से जो लिख रहें है, वह उचित हो और किसी को जबरदस्त नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से न किया गया हो। वहीं मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास अहंकार, ताकत, क्रोध, आवेग और वीरता का कारक होता है। इसलिए अगर आपको कमजोरी महसूस होती है या फिर आत्मविश्वास में कमी महसूस होती है, तो लाल रंग की स्याही से लिखना शुरू करें। पंडित जी कहते हैं- 'लाल रंग क्रोध और अहंकार का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए अगर आप शक्तिशाली हैं तो आपको अपनी शक्ति का इस्तेमाल सही स्थान पर करना चाहिए।