हरदोई में जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

हरदोई में जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

हरदोई। सामाजिक व साहित्यिक संस्था सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शीत ऋतु में वस्त्र वितरण कार्यक्रम की श्रंखला के प्रथम चरण के अंतर्गत स्थानीय मोहताज खाना में निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गये। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि समिति द्वारा गत बीस वर्षों से …

हरदोई। सामाजिक व साहित्यिक संस्था सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति के तत्वावधान में शीत ऋतु में वस्त्र वितरण कार्यक्रम की श्रंखला के प्रथम चरण के अंतर्गत स्थानीय मोहताज खाना में निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए गये। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि समिति द्वारा गत बीस वर्षों से वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है।

इसके साथ ही अपने सीमित संसाधनों के साथ समिति निरंतर शीत ऋतु में निर्धनों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वस्त्र हमारी मूलभूत आवश्यकताओं में एक है। ऐसे में समिति का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक निर्धन व्यक्तियों को वस्त्र उपलब्ध कराए जाएं।

पढ़ें: दिसंबर में पीएम मोदी का होगा उप्र में पांच दिवसीय दौरा, विकास योजनाओं का करेंगे आगाज

समिति परिवार के लिए ऐसे आयोजन आत्मिक सुख और संतोष प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में श्रवण मिश्र राही, सीमा मिश्र, विवेक रंजन त्रिपाठी और राधेश्याम का विशेष सहयोग रहा।

69000 शिक्षक भर्ती मामला: कैंडल मार्च निकालते समय अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां…

राजधानी में 69000 शिक्षक भर्ती मामला बीते काफी समय से गर्माया हुआ ​है। इस भर्ती प्रक्रिया पर काफी सवाल उठाए जा रहे हैं। साथ ही शिक्षकों की भर्ती में धांधली का आरोप लगाया गया है और यह आरोप आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने लगाया है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शनिवार रात करीब 8:30 बजे 1090 चौराहे पर कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे। और अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें….69000 शिक्षक भर्ती मामला: कैंडल मार्च निकालते समय अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां