UP Weather Report: IMD ने आंधी और बारिश का जारी किया अलर्ट, 26 मई तक इसी तरह बना रहेगा मौसम

UP Weather Report:  IMD ने आंधी और बारिश का जारी किया अलर्ट, 26 मई तक इसी तरह बना रहेगा मौसम

लखनऊ। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर शुक्रवार को हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान तेज आंधी भी चली। IMD  के अनुसार शनिवार को भी पूर्वी के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के जिलों में भी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं रविवार को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर, …

लखनऊ। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर शुक्रवार को हल्की बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान तेज आंधी भी चली। IMD  के अनुसार शनिवार को भी पूर्वी के साथ-साथ पश्चिमी यूपी के जिलों में भी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

वहीं रविवार को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में भी आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 मई से राजधानी लखनऊ सहित पश्चिमी और पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

26 मई तक मौसम इसी तरह का बना रहेगा। ऐसे में तापमान में गिरावट के साथ-साथ गर्मी में कमी आएगी और ‘लू’ चलने का भी कोई अनुमान नहीं हैं। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह में मौसम साफ रहेगा। दोपहर के बाद आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं।

वहीं प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कानपुर में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां भी हल्के बादल छाए रहेंगे।

मेरठ में अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अयोध्या में अधिकतम तापमान 43।5 और न्यूनतम तापमान 30।2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे।

पढ़ें- भीषण गर्मी की चपेट में दिल्ली, पारा 44 डिग्री के करीब: मौसम विभाग

ताजा समाचार