बुलंदशहर: पुलिस ने फर्जी सिपाही को किया गिरफ्तार, रौब जमाकर करता था वसूली

बुलंदशहर: पुलिस ने फर्जी सिपाही को किया गिरफ्तार, रौब जमाकर करता था वसूली

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सोमवार को खुर्जा नगर कोतवाली की पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। उसी समय कई व्यापारियों ने …

बुलंदशहर। जिले के खुर्जा नगर में व्यापारियों पर रौब गालिब कर वसूली करने के आरोप में दिल्ली पुलिस का बिल्ला लगाये एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि सोमवार को खुर्जा नगर कोतवाली की पुलिस बाजार में गश्त कर रही थी। उसी समय कई व्यापारियों ने शिकायत की कि दिल्ली पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति उन पर रौब दिखाकर धन बैठने की कोशिश में है। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

पूछताछ पर उसने अपना नाम शोएब निवासी भजनपुरा दिल्ली बताया। उसने कहा कि वह बेरोजगार है और फर्जी रूप से दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर व्यापारियों से वसूली करता है। वर्दी दिल्ली से ही खरीदी है। पुलिस ने संगत धाराओं में उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पढ़ें-यूपी का ग्रोथ इंजन है MSMI : सीएम योगी