UP BEd Entrance Result 2022: टॉप 10 में 6 लड़कियां और 4 लड़के, पहले स्थान पर रागिनी यादव

UP BEd Entrance Result 2022: टॉप 10 में 6 लड़कियां और 4 लड़के, पहले स्थान पर रागिनी यादव

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।  पहले नंबर पर 359.66 अंक से रागिनी यादव (अयोध्या), दूसरे नंबर पर 358.00 अंक से नीतू देवी (कानपुर देहात) और तीसरे नंबर पर 349.333 अंक के साथ अभय कुमार गुप्ता (बलिया) रहे हैं। तीनों ही प्रयागराज …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।  पहले नंबर पर 359.66 अंक से रागिनी यादव (अयोध्या), दूसरे नंबर पर 358.00 अंक से नीतू देवी (कानपुर देहात) और तीसरे नंबर पर 349.333 अंक के साथ अभय कुमार गुप्ता (बलिया) रहे हैं। तीनों ही प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। टॉप दस में बरेली मंडल का कोई अभ्यर्थी नहीं रहा है। बरेली जिले में नम्रता पाल पहले स्थान पर 268.33 अंक के साथ रही हैं। बरेली में दूसरे स्थान पर 259 अंक के साथ यश सिंह और तीसरे स्थान पर 246 अंक के साथ शुभम सक्सेना रहे।

टॉप 10 में 6 लड़कियां और 4 लड़के हैं। इस रिजल्ट के मायने इसलिए भी अहम है, क्योंकि बीते साल जब बीएड प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय ने की थी तो टॉप 10 रैंक में महिला अभ्यर्थी जगह बनाने में कामयाब नही हो सकी थी।

टॉप 10 अभ्यर्थियों में शीर्ष 9 आर्ट्स साइड से हैं। 10वीं रैंक वाला अभ्यर्थी कॉमर्स साइड से है।  टॉप 10 में छह लड़कियां और चार लड़के हैं। पिछले साल शीर्ष 10 स्थानों में एक भी महिला अभ्यर्थी जगह नहीं बना पाई थी।

बता दें कि पहली बार रूहेलखंड विश्विद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 6 लाख 15 हजार 787 छात्रों ने दी थी। जिसमें कुल 6 लाख 15 हजार 21 अभ्यथियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। Image

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा राज्य भर के 75 जिलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 25 जून, 2022 को जारी किया गया था और परीक्षा 6 जुलाई 2022 को तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।

 

ये भी पढ़ें : UP DElEd 2022 की रैंक लिस्ट और शेड्यूल जारी, यहां करें चेक