अबू धाबी में सुपुर्द-ए-खाक हुए UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

अबू धाबी में सुपुर्द-ए-खाक हुए UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद, देश में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

दोहा। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान को अबू धाबी के अल बातेन कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इस मौके पर सत्तारूढ़ अल नाहयान के सभी सदस्यों की उपस्थिति रहे। अमीरात न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले यूएई ने शुक्रवार को देश के राष्ट्रपति की …

दोहा। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति खलीफा बिन जायद अल नाहयान को अबू धाबी के अल बातेन कब्रिस्तान में दफनाया गया है। इस मौके पर सत्तारूढ़ अल नाहयान के सभी सदस्यों की उपस्थिति रहे। अमीरात न्यूज एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इससे पहले यूएई ने शुक्रवार को देश के राष्ट्रपति की मृत्यु की घोषणा की थी।

जायद अल नाहयान 2014 से गंभीर रूप से बीमार थे। जायद अल नाहयान को मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार शुक्रवार को ही दफनाया गया। जायद अल नाहयान अंतिम संस्कार एक विशेष स्मारक प्रार्थना अल-जनाज़ा के बाद हुआ, जिसे सूर्यास्त के बाद देश की सभी मस्जिदों और प्रार्थना घरों में पढ़ा गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक कब्रिस्तान पर आयोजित प्रार्थना सभा में सत्तारूढ़ अल नाहयान के सदस्यों, जायद अल नाहयान के सौतेले भाई, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया और यूएई के पूर्व नेता को दफनाने में मदद की।

यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 
खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शेख खलीफा के निधन पर यूएई में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। यूएई में 40 दिन का राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इस दौरान झंडा आधा झुका रहेगा।

यूएई के दूसरे प्रेसिडेंट बने शेख खलीफा
2019 में शेख खलीफा चौथी बार पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए चुने गए थे. यूएई की सुप्रीम काउंसिल ने उन्हें फिर से राष्ट्रपति चुना था. शेख खलीफा ने 3 नवंबर 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शेख खलीफा को अपने पिता के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था।वे संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति और अबु धाबी के 16वें शासक थे। शेख खलीफा अपने पिता शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। शेख ने राष्ट्रपति बनने के बाद संघीय सरकार और अबू धाबी सरकार का पुनर्गठन किया था।

ये भी पढ़ें : यूएई राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का 73 साल की उम्र निधन