आज का राशिफल। 10 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल। 10 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। शुभ समचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। वृष राशि आज संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा …

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे। शुभ समचार मिलने से मनोबल में वृद्धि होगी। अधिकारियों से वाद-विवाद में समय और सम्मान दोनों खराब हो सकता है। कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा।

वृष राशि

आज संकोच के कारण आप अपनी परेशानियों को भी शेयर नहीं कर पा रहे हैं। पारिवारिक वातावरण थोड़ा उदासीन रहेगा। प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादा गम्भीर होना फिलहाल आपके लिये उपयुक्त नहीं है। कारोबार में भी अत्यधिक लालच के कारण ग्राहक नाराज हो सकते हैं।

मिथुन रााशि

आज कानूनी विवादों को तीव्र बुद्धि और सूझबूझ से आप सुलझा लेंगे। कारोबार की अधूरी पड़ी योजनाओं को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और गैस की समस्या होने की सम्भावना है।

कर्क राशि

छोटी-मोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। विरोधी आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से अपने विहारों को साझा कर सकते हैं। वाणी में मधुरता की प्रशंसा होगी।

सिंह राशि

आज दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये आप ख़रीदारी करने के लिये जा सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ेंगे। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। मधुमेंह के रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि

व्यापार में आप नए प्रयोग कर सकते हैं। परिवार को लेकर परेशानियां दूर होंगी। जॉब में आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सन्तान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी कारणवश आपकी बदनामी हो सकती है।

तुला राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपका यश बढ़ेगा। किसी मित्र से अनबन दूर होगी। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। आपके सभी काम एक के बाद एक पूरे होते जायेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आप अपने से बड़ों की बात न टालें। माता-पिता की सलाह से नया काम शुरू करना आपके लिये शुभ होगा। सर्दी और कफ बढ़ने की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है। आपको किसी के साथ भी अभद्रता नहीं करनी चाहिये।

धनु राशि

गृहस्थ जीवन में शान्ति रहेगी। लोग आपके विचारों से काफी सहमत रहेंगे। कोई रुकी हुई डील आज फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। निर्माण संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मकर राशि

आज व्यवसाय में आपको कुछ प्रयोग करने से बचना चाहिए। भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। पेट में वायु विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको प्राप्त होगा। व्यापार में आपको बड़े अनुबंध मिलेंगे।

मीन राशि

आज जॉब में आपके ऊपर लक्ष्यों को पूर्ण करने का दबाव रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। करियर को लेकर एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब में अनुकूल स्थान-परिवर्तन हो सकता है। परोपकार के कार्यों में आप धन खर्च करेंगे।

 

 

 

ताजा समाचार

सुलतानपुर: गृहमंत्री अमित शाह के मानहानि मामले की कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, महात्मा गांधी से जुड़ा है मामला!
हल्द्वानी: कानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा, उठाए कई सवाल
प्रबुद्धजन सम्मेलन : अमरोहा में सीएम योगी बोले-आपका एक वोट देश की तकदीर बदल सकता है
मुजफ्फरनगर: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
शाहजहांपुर: किराया मांगा तो दबंग ईट भट्ठा मालिक ने खड़ा करा लिया ट्रैक्टर और गारा बनाने वाली मशीन
कानून-व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, कहा- यूपी‘सरकारी अराजकता’ के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है