आज का राशिफल। 19-अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल। 19-अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज शरीर में थकावट महसूस होगी। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण थोड़े व्यथित रहेंगे। वृष राशि आज प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोवांछित सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। …

मेष राशि

आज शरीर में थकावट महसूस होगी। यदि स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण थोड़े व्यथित रहेंगे।

वृष राशि

आज प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोवांछित सफलता मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति होगी। अपने खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। मित्रों और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

आज आप ऐसे कार्यों को निपटाने में सफल रहेंगे जो काफी दिनों से रुके हुये थे। नये प्रोजेक्ट्स से आप जुड़ सकते हैं। बुद्धिमान लोगों से मित्रता होगी। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पायेंगे।

कर्क राशि

आज आपको काफी मेहनत के बाद भी उत्तम परिणाम नहीं मिलेंगे। महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिद्दी और अड़ियल रवैया अपनाना आपके व्यक्तिगत हितों के लिए घातक हो सकता है।

सिंह राशि

आज महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। जिद्दी और अड़ियल रवैया अपनाना आपके व्यक्तिगत हितों के लिये घातक हो सकता है। व्यापार में धोखे का शिकार हो सकते हैं। इसलिये आपको सावधानी रखनी चाहिए।

कन्या राशि

आज घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। दाम्पत्य संबंध काफी रोमांटिक रहेंगे। उच्चधिकारी आपके प्रमोशन को लेकर चर्चा कर सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। शेयर मार्केट में जोखिम भरा निवेश न करें।

तुला राशि

आज लोगों की समस्याओं को सुनने और बाद में उन्हें सुलझाने में आप दिलचस्पी लेंगे। आपके आत्मबल में वृद्धि होगी। पूरी तरह से आपके कारोबार में फोकस बनाये रखें। कोर्ट-कचहरी को लेकर चल रहे मामलों में विजय होने की सम्भावना है।

वृश्चिक राशि

आज आपकी उपलब्धियों की मित्र समूह में चर्चा होगी। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। खेलकूद और मनोरंजन आदि को लेकर आप विशेष रुचि लेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। नव दम्पति फैमिली प्लानिंग का विचार बना सकते हैं।

धनु राशि

आज अपनी गलत वृत्तियों पर नियंत्रण रखें। गले में इंफेक्शन और सूजन की समस्या हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें।

मकर राशि

आज आपकी संवादशैली से लोग आकर्षित रहेंगे। मन में नये रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। नया कारोबार शुरू कर रहे हैं तो आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। अनावश्यक कार्यों में ज्यादा समय बर्बाद न करें। लेन-देन में चूक होने की आशंका है। परिवार में तालमेल की कमी रहेगी।

मीन राशि

आज आपको कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। उच्च अधिकारी आपसे काफी संतुष्ट रहेंगे। नवीन कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। अपना कार्य सावधानी से करें। बच्चे आज्ञाकारी व्यवहार रखेंगे। आपकी दिनचर्या अनुशासित रहेगी।