TMKOC: मेकर्स कर रहे नई दया बेन की खोज, इस एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर…

TMKOC:  मेकर्स कर रहे नई दया बेन की खोज, इस एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर…

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  एक ऐसा कॉमेडी सीरियल है जिसके हर उम्र के फैंस हैं। इस टीवी सीरियल की पॉपुलैरिटी के पीछे सधी हुई कहानी और सीरियल में दिखाए गए एक से बढ़कर एक किरदार हैं। इस सीरियल के लिए दया बेन की लंबे से खोज चल रही …

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)  एक ऐसा कॉमेडी सीरियल है जिसके हर उम्र के फैंस हैं। इस टीवी सीरियल की पॉपुलैरिटी के पीछे सधी हुई कहानी और सीरियल में दिखाए गए एक से बढ़कर एक किरदार हैं।

इस सीरियल के लिए दया बेन की लंबे से खोज चल रही है। इससे पहले दया बेन का रोल  एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) निभाया करती थीं। दिशा द्वारा निभाया गया दया बेन का यह किरदार लोगों के बीच आज भी पॉपुलर है। हालांकि, पिछले एक लंबे समय से दिशा वकानी इस सीरियल का हिस्सा नहीं हैं।

2017 में दिशा ने यह सीरियल छोड़ दिया था तब से लेकर अब तक उनकी जगह मेकर्स को कोई भी अन्य कलाकार दया बेन के रोल के लिए नजर नहीं आया है। वहीं खबरें आईं कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को दया बेन के रोल के लिए एप्रोच किया गया पर एक्ट्रेस ने मना कर दिया।

उनका कहना है कि वो फ्रेश कांसेप्ट और नए चैलेंजेस को लेना पसंद करेंगी। यह किरदार पहले से कोई अन्य एक्टर स्थापित कर चुका है इसलिए उन्हें इसमें मजा नहीं आएगा।

मेकर्स का कहना है कि उन्होंने एक लंबे समय तक दिशा वकानी की वापसी का इंतजार किया है। ऐसे में अगर दिशा वापस नहीं आती हैं तो यह शो नई दया बेन के साथ आगे बढ़ेगा।

‘पुष्पा:द राइज’ का हिंदी अलबम म्यूजिक चार्ट पर कर रहा ट्रेंड

टी सीरीज का हिंदी म्यूजिक अलबम ‘पुष्पा: द राइज़’ म्यूजिक चार्ट पर ट्रेंड कर रहा है। साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- ‘पुष्पा:द राइज’ का हिंदी अलबम म्यूजिक चार्ट पर कर रहा ट्रेंड

ताजा समाचार

मंत्री संजय निषाद बोले, सीधा-साधा डॉक्टर था, मुझे अपराधी बना दिया 
बरेली: रोडवेज बस अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक यात्री की मौत...35 लोग घायल
Ayodhya news: मतदान स्थल पर अयोध्या मेयर ने लांघी सीमा, तस्वीर वायरल
Live UP Lok Sabha Elections 2024: लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिवार संग डाला वोट, कहा- हम प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीत रहे हैं 
UP Lok Sabha Phase 5 Election: बुंदेलखंड की इन सीटों पर सुबह से मतदान शुरू...साध्वी निरंजन ज्योति ने किया वोट, इन दिग्गज की प्रतिष्ठा दांव पर
गोंडा: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार, करण भूषण सिंह ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी