लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन, इनके फीचर्स हैं कमाल

लॉन्च होने वाले ये स्मार्टफोन, इनके फीचर्स हैं कमाल

आप अपना स्मार्टफोन बदलने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। नवंबर के अंत में नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। जिसमें बैटरी, कैमरा और दमदाम प्रोसेसर मिलेंगे। इनकी कीमत भी आकर्षक है। OnePlus 9RT OnePlus 9RT अगले कुछ दिनों में लॉन्च कर सकती है। यह फोन 12जीबी रैम …

आप अपना स्मार्टफोन बदलने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। नवंबर के अंत में नए स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। जिसमें बैटरी, कैमरा और दमदाम प्रोसेसर मिलेंगे। इनकी कीमत भी आकर्षक है।

OnePlus 9RT
OnePlus 9RT अगले कुछ दिनों में लॉन्च कर सकती है। यह फोन 12जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी के साथ बाजार में उतरेगा। इसकी स्क्रीन 6.62 इंच की होगी। जो FHD+AMOLED डिस्प्ले से लैस होगी। यह फोन स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर चलेगा। कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। यह फोन 4500mAh की बैटरी के साथ 65W के डैश चार्ज जैसे फीचर्स से लैस होगा। इसकी कीमत करीब 38,400 रुपये है।

RedmiNote 11T 5G
रेडमी अपने इस फोन को 30 नवंबर को लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 11T 5G मीडियाटेक के डाइमेंशन 810 प्रोसेसर से चलेगा। इस फोन में आपको फोन 6GB+64 GB और 8 GB+128 GB मेमोरी मिलेगी। फोन के स्क्रीन की बात करें तो यह 6.6 इंच Full HD+ डिस्प्ले के साथ आएगा। स्क्रीन की खासियत इसका 1080×2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसकी बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की होगी।

 iQOO 8 Series
iQOO 8 और iQOO 8 Legend को इस महीने लॉन्च कर सकती है। ये दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर चलता है। इसमें आपको 12जीबी का रैम और 256 जीबी की इंटरनल मेमोरी मिलती है। इसमें और भी बहुत कुछ खास फीचर आपको मिले सकते हैं। यह कंपनी धीरे-धीरे बाजार में अपनी पहचान बना रही है।

यह भी पढ़े-

अब बोलकर भी कर सकते हैं पेमेंट, गूगल ने चार नए फीचर्स को किया ऐड