देश के कई राज्यों में बाढ़ से आई तबाही, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश बनें निशाना, चार राज्यों में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में बाढ़ से आई तबाही, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश बनें निशाना, चार राज्यों में अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्यों में बुरा हाल कर रखा है। बाढ़ से अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते …

नई दिल्ली। देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने राज्यों में बुरा हाल कर रखा है। बाढ़ से अब तक 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए ठाणे में 12वीं तक सभी स्कूल (School) बंद कर दिए गए हैं।

महाराष्ट्र में बाढ़ और बारिश से अब तक 89 लोगों की मौत हो गई है, गुजरात में 83 लोगों की मौत हो चुकी है। नवसारी में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। राहत और बचाव का काम जारी है। मध्य प्रदेश में आसमानी आफत कहर बनकर टूटी है। छिंदवाड़ा से लेकर हरदा तक बुरा हाल है। एमपी के पांच जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र में के पालघर में वैतरणा नदी उफान पर है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदी किनारे बसे गांव पानी में डूबने लगे हैं। पालघर के वहाडोली में काम करने गए 13 मजदूर वैतरणा नदी में फंस गए। घंटो ऑपरेशन चलता रहा। पानी का बहव काफी तेज होने की वजह से NDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता गया। देर रात तक मजदूरों को जब निकालने में कामयाबी नहीं मिती तो राज्य सरकार से मदद मांगी गई।

यह भी पढ़ें- Coronavirus update: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, जानें एक दिन में आए कितने नए मामले, कितने लोगों ने गंवाई जान

ताजा समाचार

प्रयागराज: बेटी की मौत से नाराज परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को घर में बंद कर लगाई, दो जिंदा जले, कई झुलसे
लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने तमिलनाडु में पीएमके के साथ सीट-बंटवारे को लेकर किया समझौता
बाइडन ने नेतन्याहू से कहा- रफह में इजराइल के सैन्य अभियान की आशंका से बहुत चिंतित हूं
अमेरिकी सीनेटर ने CAA नियमों की अधिसूचना पर की चिंता व्यक्त, कहा- जैसे-जैसे अमेरिका-भारत संबंध गहराते जा रहे हैं, यह अहम...
Bareilly News: पिछले वित्तीय वर्षों की अवशेष निधि भी सांसदों ने चुनावी साल में निपटाई
पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई तीव्रता