तनुश्री दत्ता की गाड़ी का हुआ ब्रेक फेल, एक्ट्रेस को आईं चोटें, देखें फोटो

तनुश्री दत्ता की गाड़ी का हुआ ब्रेक फेल, एक्ट्रेस को आईं चोटें, देखें फोटो

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का हाल में एक्सीडेंट हो गया जिसका खुलासा खुद उन्होंने आपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह महाकाल के दर्शन के लिए जाते समय एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना के बारे में बताया है। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर-दर्शन की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का हाल में एक्सीडेंट हो गया जिसका खुलासा खुद उन्होंने आपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह महाकाल के दर्शन के लिए जाते समय एक्सीडेंट हो गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दुर्घटना के बारे में बताया है। तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर मंदिर-दर्शन की फोटोज शेयर की हैं और दुर्घटना की वजह भी बताई है। तनुश्री ने बताया कि वे गाड़ी के ब्रेक फेल होने के बाद एक्सीडेंट का शिकार हो गई थीं।

तनुश्री दत्ता ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘आज का दिन एडवेंचरस रहा!! आखिर में, महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचीं। मंदिर के रास्ते में एक अजीब दुर्घटना हुई। ब्रेक फेल होने के बाद, गाड़ी टकरा गई। बस कुछ टांके लगे…जय श्री महाकाल!’ तनुश्री ने पैर में आई चोट की भी एक तस्वीर शेयर की है। फोटो से जाहिर है कि एक्ट्रेस के घुटने में गहरी चोट आई है।

घटना की खबर पर एक्ट्रेस के फैंन और करीबी उनके लिए काभी चिंतित है। कमेंट करके एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। तनुश्री का एक फैन दुर्घटना पर हैरानी जताते हुए लिखता है, ‘ओह माई गॉड। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें. बाबा महाकाल का आशीर्वाद बना रहे’।

बात करें वर्क फ्रंड की तो आपको बतादें कि तनुश्री ने साल 2005 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। तनुश्री दत्ता ने सबसे पहले फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ में काम किया था। इस फिल्म में वह इमरान हाशमी के संग लीड रोल में नजर आई थीं। जिसके बाद वह कई फिल्म जिनमें ढोल, भागमभाग, हॉर्न ओके प्लीज, रिस्क, सास बहू और सेंसेक्स, गुड बॉय बैड बॉय आदि जैसी फिल्में शामिल है. आखिरी बार उन्हें साल 2010 में आई फिल्म अपार्टमेंट रेंट एट यू में देखा गया था।

यह भी पढ़ें-खेसारी को मिली पत्नी, बेटी के साथ रेप की धमकी, पत्र लिखकर सीएम नीतीश से लगाई गुहार