अफ्रीका : कांगो में आतंकवादी हमला, 11 लोगों की मौत

अफ्रीका : कांगो में आतंकवादी हमला, 11 लोगों की मौत

किंशासा। अफ्रीका में देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के उत्तर-पूर्व में स्थित इटुरी प्रांत के नदुंगबे गांव में एक सशस्त्र हमले के दौरान एक कट्टरपंथी विद्रोही समूह के आतंकवादियों ने कम से कम 11 नागरिकों की हत्या कर दी। किवु सिक्योरिटी ट्रैकर प्रोजेक्ट ने इसकी जानकारी दी है। वॉचडॉग संस्था किवु सिक्योरिटी ने शुक्रवार को ट्वीट …

किंशासा। अफ्रीका में देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के उत्तर-पूर्व में स्थित इटुरी प्रांत के नदुंगबे गांव में एक सशस्त्र हमले के दौरान एक कट्टरपंथी विद्रोही समूह के आतंकवादियों ने कम से कम 11 नागरिकों की हत्या कर दी। किवु सिक्योरिटी ट्रैकर प्रोजेक्ट ने इसकी जानकारी दी है। वॉचडॉग संस्था किवु सिक्योरिटी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ”गुरुवार को नदुंगबे गांव में कम से कम 11 नागरिक मारे गए।”

किवु सिक्योरिटी नामक एनजीओ को शक है कि हमला इतुरी सेल्फ-डिफेंस पॉपुलर फ्रंट (एफपीएसी-जैरे) के विद्रोहियों ने किया है। उल्लेखनीय है कि किवु सिक्योरिटी ट्रैकर कांगो अनुसंधान समूह और ह्यूमन राइट्स वॉच की एक संयुक्त परियोजना है, जिनका मकसद देश के संघर्षग्रस्त पूर्वी हिस्से में हिंसा की निगरानी करना है। कांगो का पूर्वी हिस्सा काफी लंबे समय से विभिन्न विद्रोहियों और आतंकवादी समूहों के हमलों का सामना कर रहा है। इतुरी प्रांत में एफपीएसी-जैरे हेमा समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर सक्रिय है। इतुरी में भूमि की कमी को लेकर हेमा चरवाहे और लेंडू समुदाय के किसानों के बीच हिंसक संघर्ष दशकों से जारी है।

इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में फलस्तीन के एक किशोर की मौत
यरूशलम। इजराइल के सैनिकों ने वेस्ट बैंक में फलस्तीन के एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। वहीं, इजराइल की सेना ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इजराइल के सैनिकों ने वेस्ट बैंक के जेनिन शहर में पिछले कुछ माह से रात के वक्त छापे मारने शुरू किए हैं। फलस्तीन के स्वास्थ मंत्रालय ने मारे गए किशोर की शिनाख्त अमजद अल-फय्याद (17) के तौर पर की है। मंत्रालय ने बताया कि इजराइल की गोलीबारी में एक अन्य किशोर घायल हुआ है और 18 वर्षीय उस किशोर की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, इजराइली बलों के आने के बाद जेनिन में शरणार्थी शिविर के बाहर झपड़ें शुरू हो गईं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अल फय्याद को गोली क्यों मारी गई।

ये भी पढ़ें : नॉर्वे: ओस्लो में चाकू से हमला, तीन घायल, हमलावर गिरफ्तार