स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से दिया इस्तीफा, नेता सदन बने केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से दिया इस्तीफा, नेता सदन बने केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष एवं योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने किस वजह से इस्तीफा दिया है। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष एवं योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि उन्होंने किस वजह से इस्तीफा दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में अब नए नेता होंगे है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सदन के नेता बनने की दौड़ में हैं।

आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई के आखिर में यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था।

केशव प्रसाद मौर्या को अब विधान परिषद में नेता चुन लिया गया है। कहा जा रहा है कि स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी यूपी के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में उनका कद केशव प्रसाद मौर्या की तुलना में छोटा हो गया था। यही वजह रही कि स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद में नेता के पद से इस्तीफा दिया।

पढ़ें-यूपी: नहीं हुई स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे की पुष्टि, सियासी गलियारें में चर्चा तेज