SSR Death Anniversary: सक्सेसफुल करियर के साथ लव लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में थे सुशांत, इन हसीनाओं के साथ था अफेयर, देखें लिस्ट
मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस आज भी उनको भूला नहीं पाए हैं. एक्टर की मौत को आज पूरे दो साल हो गए हैं. ऐसे में फैंस के दिलों में सुशांत की यादें ही एक मात्र सहारा रह गई हैं। यह विश्वास करना अभी भी मुश्किल है कि …
मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस आज भी उनको भूला नहीं पाए हैं. एक्टर की मौत को आज पूरे दो साल हो गए हैं. ऐसे में फैंस के दिलों में सुशांत की यादें ही एक मात्र सहारा रह गई हैं। यह विश्वास करना अभी भी मुश्किल है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं।
14 जून 2020 को अभिनेता का निधन हो गया और आज उनकी दूसरी पुण्यतिथि है। उनके फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। सुशांत ने अपने सफर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी।
इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम रखे और फिर बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी।
अपनी फिल्मों के अलावा सुशांत सिंह राजपूत अक्सर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में रहे। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई अदाकाराओं को डेट किया था।
सुशांत और अंकिता का रिश्ता टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से शुरू हुआ था। शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए थे और दोनों ने डेट करना शुरू कर दिया था। यह रिश्ता कई सालों तक चला। लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।
खबरें थीं कि सुशांत और कृति को अपनी फिल्म ‘राब्ता’ की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था। लेकिन जल्द ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं।
सुशांत और सारा ने ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की थी। हालांकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। सारा ने सुशांत के साथ डेब्यू किया था और अब वह धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं।
सुशांत और रिया ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक्टर की मौत के बाद यह पता चला कि वह रिया को डेट कर रहे थे और एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात भी की थी। सुशांत के निधन के बाद रिया को काफी कुछ झेलना पड़ा था।