सुल्तानपुर: उपचुनाव में विकास यादव चुने गये सिंघनी के प्रधान

सुल्तानपुर: उपचुनाव में विकास यादव चुने गये सिंघनी के प्रधान

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय ब्लॉक कार्यालय पर सिंघनी में प्रधान के पद के हुये उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। विकास यादव को प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया। सात मार्च को सिंघनी के प्रधान रहीं लीलावती यादव का निधन हो गया था। इसके बाद प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया गया था। कड़ी …

सुल्तानपुर। जिले के बल्दीराय ब्लॉक कार्यालय पर सिंघनी में प्रधान के पद के हुये उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। विकास यादव को प्रधान पद पर विजयी घोषित किया गया। सात मार्च को सिंघनी के प्रधान रहीं लीलावती यादव का निधन हो गया था। इसके बाद प्रधान पद के लिए उपचुनाव कराया गया था।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना के बाद विकास यादव को विजयी घोषित किया गया। रिटर्निंग अधिकारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गांव में 1331 में से 901 मतदाताओं ने वोट डाले। विकास यादव को 554, शिवराजी को 339 वोट मिले। आठ वोट निरस्त किए गए। नवनिर्वाचित प्रधान विकास यादव पूर्व प्रधान मृतक लीलावती का पुत्र है।

उप जिलाधिकारी वंदना पांडेय, सेक्टर मजिस्ट्रेट मनोजीत राव, क्षेत्राधिकारी राजाराम चौधरी यादव, बल्दीराय थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह, देहली चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एमके सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दयावंत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।

यह भी पढ़ें:-विधान परिषद उपचुनाव : भाजपा के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित