माथे पर बिंदी, कानों में झुमके…रेड साड़ी में सुहाना खान का कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- गॉर्जियस

माथे पर बिंदी, कानों में झुमके…रेड साड़ी में सुहाना खान का कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- गॉर्जियस

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। फैंस सुहाना की तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सुहाना ने साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया…’सुहाना खान को रेड साड़ी …

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। फैंस सुहाना की तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में सुहाना ने साड़ी लुक में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें बनाया…’सुहाना खान को रेड साड़ी में देखकर फैंस बस यही गाना गुनगुना रहे हैं। सुहाना को साड़ी में देखकर फैंस उनपर अपना दिल हार रहे हैं। सुहाना खान के लेटेस्ट तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। तस्वीरें में सुहाना खान गॉर्जियस लग रही हैं।

सुहाना खान अपनी नई तस्वीरों में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की रेड साड़ी में नजर आ रही हैं। मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुहाना के फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। मनीष के पोस्ट पर सुहाना खान की मां गौरी ने कमेंट किया और बेटी को इस रूप में देख वो बहुत खुश हैं। गौरी ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लाल..मुझे ये वाइब्स बहुत पसंद आईं मनीष’।

तस्वीरों में सुहाना रेड कलर की क्लासी और स्टनिंग साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने सीक्वेंस का रेड ब्लाउज कैरी किया है। सुहाना ने अपने लुक को झुमकियों के साथ कंप्लीट किया। लाल साड़ी में शाहरुख की बेटी सुहाना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।


आपको बता दें कि सुहाना खान हाल ही में अपने भाई के साथ आईपीएल ऑक्शन 2022 में नजर आई थीं। तब भी उनका लुक देखने लायक था।

ये भी पढ़ें : विक्की जैन की बांहों में नजर आईं अंकिता लोखंडे, लफ्जों में बयां किया इजहार-ए-इश्क