Cannes 2022 : फॉर्मल लुक में हिना खान ने लूटी महफिल, बिखेरे हुस्न के जलवे

Cannes 2022 : फॉर्मल लुक में हिना खान ने लूटी महफिल, बिखेरे हुस्न के जलवे

मुंबई। 17 मई से 28 मई तक चलने वाले इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने स्टनिंग लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। लेकिन, अब हसीना का एक और नया लुक सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने फैशन का जलवा बिखेरा है। इस बार हिना को देख सभी …

मुंबई। 17 मई से 28 मई तक चलने वाले इस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में एक्ट्रेस हिना खान ने अपने स्टनिंग लुक्स से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है। लेकिन, अब हसीना का एक और नया लुक सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने फैशन का जलवा बिखेरा है।

इस बार हिना को देख सभी के होश उड़ गए हैं। हिना ने इस लुक की झलक अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी दिखाई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हिना खान ने अपने ग्लैमरस अंदाज को फ्लॉन्ट करते हुए व्हाइट स्टाइलिश ब्लेजर, लाइट बेज कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी है। उनकी स्कर्ट के साथ नेट की लॉन्ग ट्रेन अटैच है।

हिना खान ने ब्लेजर भी काफी स्टाइलिश पहन रखा है। इसका बैक कटआउट डिजाइन बना रहा है, जो के लुक में चार चांद लगा रहा है।

हिना ने अपने लुक को पोनीटेल, न्यूड मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हाईलाइट किया है। हिना खान ने हाई हील्स, सिल्वर नेकपीस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

इसके साथ उन्होंने गले में डायमंड पीस पहना है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिख रही हैं। अब फैंस के बीच भी उनके इस लुक को खूब चर्चा है।

हिना ने भी अपने इस लुक को फ्लॉन्ट करते हुए एक के बाद एक कई पोज दिए हैं।

हिना खान के इस लुक की फैंस और सेलेब्स तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं हिना के लुक को विकास कलंतरी ने गॉर्जियस और स्टाइलिश बताया है। अर्जुन बिजलानी ने हार्ट इमोजी शेयर किया है।

कान्स में हिना खान अपनी अपकमिंग फिल्म द कंट्री ऑफ ब्लाइंड के पोस्टर लॉन्च के लिए गई हैं। इस फिल्म को लेकर हिना खान काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद फैंस फिल्म देखने के लिए बेताब हैं।

 

ये भी पढ़ें : Janhvi Kapoor Photos: Thigh High Slit Dress में एक्ट्रेस ने बढ़ाया पारा, BOLD तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने