IPL 2022: एमएस धोनी पिछले साल ही छोड़ने वाले थे कप्तानी, स्टीफन फ्लेमिंग ने अब दी जानकारी

IPL 2022: एमएस धोनी पिछले साल ही छोड़ने वाले थे कप्तानी, स्टीफन फ्लेमिंग ने अब दी जानकारी

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया गया नहीं है बल्कि इस पर पिछले सत्र में ही बात हुई थी। फ्लेमिंग ने हालांकि कहा कि कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग को लेकर फैसला धोनी पर छोड़ दिया गया था। उन्होंने …

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी छोड़ने का फैसला अचानक लिया गया नहीं है बल्कि इस पर पिछले सत्र में ही बात हुई थी। फ्लेमिंग ने हालांकि कहा कि कप्तानी छोड़ने की टाइमिंग को लेकर फैसला धोनी पर छोड़ दिया गया था।

उन्होंने आईपीएल 15 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली छह विकेट से हार के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हमने इस पर बात की है। एम एस ने पिछले सत्र में मुझसे इस बारे में बात की थी। टाइमिंग का फैसला उसका अपना था।’’ बारह सत्र में चार खिताब और पांच बार उपविजेता रहने के बाद धोनी ने गुरुवार को चेन्नई की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपने का फैसला किया।

फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘ यह पहले से तय था कि धोनी के हटने पर जडेजा कप्तान होंगे। टीम के जरिये इसकी सूचना (श्रीनिवासन को) दे दी गई थी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हम इसका सम्मान करते हैं। यह बदलाव का दौर है। हमारा जडेजा के साथ नाता है और धोनी भी टीम में है। हमारे पास नया कप्तान है और पूर्व कप्तान का अनुभव भी। यह बदलाव का दौर है लेकिन इससे हम सरलता से निकल जायेंगे।’’

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन कोरोना पॉजिटिव, नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर

ताजा समाचार

आजादी के 75 साल बाद गांव के लोगों को नसीब नहीं नदी पर पुल, नाव में सवार होकर भरवलिया बूथ पर पहुंचे मतदाता
अमरोहा : गर्मी से बेहाल लोग, तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त
कल्याणी नदी पर पुल निर्माण को लेकर मतदाताओं में आक्रोश, मतदान का किया बहिष्कार-मनाने में जुटे अफसर  
पीलीभीत: अयोध्यापुरम के लोगों को सता रही घर बचाने की चिंता, निजी खर्च पर शुरू कराए काम...नासूर बना नाला निर्माण 
आपके शरीर को गर्मी की मार से बचाने में काफी असरदार, पानी से भरपूर यह एक चीज़, कभी नहीं लगेगी लू
पीलीभीत: सप्त सरोवर में 167.90 लाख खर्च, फिर भी सुविधाएं देने में चूक गए जिम्मेदार...चूका में पर्यटकों का लोड कम करने में भी नाकाम