सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, PETA ने जारी की लिस्ट

सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने साल 2020 के हॉटेस्ट वेजिटेरियन, PETA ने जारी की लिस्ट

मुंबई। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को वर्ष 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है। पेटा ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। सोनू …

मुंबई। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को वर्ष 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है।

पेटा ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। सोनू सूद ने पेटा के ‘प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन’ और ‘हग अ वेजिटेरियन डे’ में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था, जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें।

इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी। वहीं, श्रद्धा कपूर ने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कपूर हर मौके पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया मे बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों का सम्मान करता है।

ताजा समाचार

हिजबुल्लाह ने बदले की कार्रवाई के तहत उत्तरी इजराइल में रॉकेट दागे, घटनाक्रम पर नजर रख रहा अमेरिका 
बरेली: रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम
मुरादाबाद : बिजली व्यवस्था के दावे धराशायी, उपकरण बदलने के बाद भी नहीं रुका फाल्ट होने का सिलसिला
रूसी जेलों में बढ़ रही अमेरिकी बंदियों की संख्या, रिहाई की तस्वीर साफ नहीं
मेरठ: क्रांतिधरा से PM मोदी करेंगे UP में लोकसभा चुनाव का शंखनाद, पहली बार मंच पर साथ दिखेंगे जयंत
कबीर खान की वेबसीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी' में शाहरुख खान ने फ्री में किया था काम