अयोध्या में अब तक 1488 अपात्रों ने सरेंडर किए राशन कार्ड

अयोध्या में अब तक 1488 अपात्रों ने सरेंडर किए राशन कार्ड

अयोध्या। शासन की ओर से जारी निर्देश के बाद मची अफरा-तफरी के बीच अब तक जिले में कुल 1488 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। शुक्रवार तक जिला आपूर्ति विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सर्वाधिक राशन कार्ड बीकापुर तहसील क्षेत्र से सरेंडर किए गए हैं। आपूर्ति विभाग ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी …

अयोध्या। शासन की ओर से जारी निर्देश के बाद मची अफरा-तफरी के बीच अब तक जिले में कुल 1488 अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। शुक्रवार तक जिला आपूर्ति विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सर्वाधिक राशन कार्ड बीकापुर तहसील क्षेत्र से सरेंडर किए गए हैं। आपूर्ति विभाग ने इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी है। वहीं शुक्रवार को भी जिला आपूर्ति विभाग में राशन कार्ड सरेंडर करने वालों का रेला लगा रहा।

जिला आपूर्ति विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार नगर और तहसील क्षेत्रों से अब तक कुल 1488 राशन कार्ड सरेंडर हो चुके हैं। जिसमें सर्वाधिक बीकापुर तहसील क्षेत्र से 396 राशन कार्ड सरेंडर हुए हैं। वहीं नगर निगम क्षेत्र से 218 और सदर तहसील से 251 राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं। इसके अलावा सोहावल तहसील क्षेत्र से 250 व रूदौली से 171 लोगों ने अपने राशन कार्ड जमा करा दिए हैं। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र से सरेंडर राशन कार्ड की संख्या 202 है।

अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि सभी पूर्ति निरीक्षकों को सघन स्तर पर सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राशन कार्डों के सरेंडर हो जाने के बाद वसूली के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर अभियान चलाया जाएगा।

पढ़ें-अयोध्या: नगर निगम में जुट रहे टैक्स जमा कराने वाले लोग, अब तक 23 लाख हुए जमा