शांतिपुरी: अवैध खनन का खेल जारी, अधिकारियों का वही रटा-रटाया जवाब कार्रवाई की जाएगी

शांतिपुरी: अवैध खनन का खेल जारी, अधिकारियों का वही रटा-रटाया जवाब कार्रवाई की जाएगी

शांतिपुरी, अमृत विचार। शान्तिपुरी क्षेत्र से लगते हुए शिवपुरी नं. 6 बिंदुखत्ता में बेखौफ अवैध खनन किया जा रहा है। एक ओर तो वन विभाग लिप्टिस के पेड़ काटने पर स्थानीय लोगों पर जुर्माना करने में व्यस्त हैं। वहीं खेतों से मिट्टी खोद कर बेचने वालों के खिलाफ आंखे मूंदे बैठा है। जानकारी के मुताबिक …

शांतिपुरी, अमृत विचार। शान्तिपुरी क्षेत्र से लगते हुए शिवपुरी नं. 6 बिंदुखत्ता में बेखौफ अवैध खनन किया जा रहा है। एक ओर तो वन विभाग लिप्टिस के पेड़ काटने पर स्थानीय लोगों पर जुर्माना करने में व्यस्त हैं। वहीं खेतों से मिट्टी खोद कर बेचने वालों के खिलाफ आंखे मूंदे बैठा है। जानकारी के मुताबिक माफिया बिंदुखत्ता के शिवपुरी नं. 6 क्षेत्र से मिट्टी का कारोबार करने में जुटे हुए है।

वन विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत से माफिया खेत से मिट्टी खोद धड़ल्ले से बेच रहे है। सूत्रों के मुताबिक माफियाओं के साथ वन विभाग के एक कर्मचारी का उठना बैठना भी है। जिस कारण माफिया दिन दहाड़े ही खेत में जेसीबी लगा कर अवैध मिट्टी का कारोबार कर रहे है।

हाल ही में वन विभाग की टीम ने चित्रकूट क्षेत्र से खेत को समतल करने के लिए लगाई गई जेसीबी को अवैध खनन के नाम पर सीज कर दिया था। जबकि शिवपुरी नं. 6 क्षेत्र के खेत में जेसीबी लगा कर किए जा रहे अवैध खनन का कारोबार पर विभाग आंख मूंदे बैठा है। वहीं गौला रेंज के रेंजर आरपी जोशी का कहना है कि अवैध खनन पाये जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।