सत्यमेव जयते 2 का गाना ‘कुसू-कुसू’ हुआ रिलीज

सत्यमेव जयते 2 का गाना ‘कुसू-कुसू’  हुआ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म सत्यमेव जयते 2 से नोरा फतेही का गाना  ‘कुसू-कुसू’ रिलीज हो गया है।मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने लीड रोल निभाया है। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल …

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म सत्यमेव जयते 2 से नोरा फतेही का गाना  ‘कुसू-कुसू’ रिलीज हो गया है।मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार ने लीड रोल निभाया है।

गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया। गाने को जारा खान और देव नेगी ने गाया है और गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है।

गौरतलब है कि ‘सत्यमेव जयते 2’ 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। ‘सत्यमेव जयते 2’ 26 नवंबर को रिलीज होगी।